कैमिकल फैक्ट्री मे लगी भीषण आग, घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक साइड सी स्थित एक कैमिकल की फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि वहां पर अफरा तफरी मच गई। आग की सूचना फायर विभाग को दी गई सूचना के बाद फायर विभाग की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। वही आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

दरअसल, शनिवार की दोपहर में सूरजपुर के देवला के पास स्थित औद्योगिक साइट सी में एक फैक्ट्री में आग लग गई यह एक कैमिकल की फैक्ट्री थी। आग काफी भयानक थी जिसके धुएं के गुब्बार आसमान तक दिखाई दे रहे थे। आग की सूचना पुलिस व फायर विभाग को दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। घंटे की मशक्कत के बाद लगभग 10 गाड़ियों की मद्त से आग पर काबू पाया गया। आगे इतनी भयानक थी कि उसने पूरी फैक्ट्री को अपने आगोश में ले लिया।

सूरजपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक सेक्टर साइड सी स्थित रेनिंसा एक्सपो इंटरनेशनल कंपनी में शनिवार की दोपहर बाद आग लग गई। यह एक कैमिकल की फैक्ट्री थी आग लगने की सूचना पुलिस में दमकल विभाग को दी गई। सूचना के बाद पहले मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची और उनके द्वारा आग बुझाने की शुरुआत की गई लेकिन कैमिकल में आग लगने की वजह से वह लगातार बढ़ती जा रही थी जिससे आग ने और ज्यादा विकराल रूप ले लिया। इसके बाद दमकल की 7 और गाड़ियां को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद 10 गाड़ियों की मद्दत से घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद फायर विभाग ने आग पर काबू पाया

पढ़ें  विजय सेल्स द्वारा ग्राहकों के शोषण के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया का जोरदार प्रदर्शन

आग लगते ही आसपास की कंपनियों में लोग अपनी कंपनियों से बाहर निकल आए कैमिकल के ड्रम में आग लगने की वजह से एक बार जोर धमाका भी हुआ जिसके बाद आसपास के लोग सहम गए। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है हालांकि शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। वही इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन लाखों रुपए का सामान चलकर राख हो गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment