Delhi Fire News: पीतमपुरा के एक मकान में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत; कई बेहोश

Sanchar Now
2 Min Read

दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में गुरुवार रात को एक घर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में जिंदा जलकर पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह से जख्मी हैं. दोनों जख्मी को इलाज के लिए हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक दोनों लोगों की हालत बहुत गंभीर है.

वहीं, आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. साथ ही भारी संख्यां में पुलिस और प्रशासन भी मौजूद हैं. मिली जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अफसर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग ऑपरेशन के साथ घर सर्च ऑपरेश भी जारी है, ताकि घर फंसे लोगों को सेफ बाहर निकाला जा सके. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के पितमपुरा इलाके के मकान नंबर GZP-37 में आग लगने की खबर डीएफएस को मिली, आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दल बल और 8 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गई.

फायर ब्रिगेड के अफसर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि घर की सीढ़ियां सकरी होने की वजह से ऊपरी मंजिल तक पहुंचने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. किन कारणों से लगी है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, टीम को द्वारा इसकी भी जांच की जा रही है. वहीं, मरने वाले पांच लोगों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं.

पढ़ें  खनन क्षेत्रों में सुधार कार्यों पर केंद्र ने उत्तराखंड को दिया 100 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन, नंबर वन पर आया राज्य
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment