ग्रेटर नोएडा चलती कार में अचानक से लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाना क्षेत्र के घंटा चौक पर सूरजपुर दादरी रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक गाड़ी में अचानक से आग लग गई। आग लगने के बाद गाड़ी धु-धु कर जलने लगी। गाड़ी के चालक ने किसी तरह कार से कूद कर अपनी जान बचाई। गाड़ी में आग लगने की सूचना पुलिस में फायर विभाग को दी गई। जिसके बाद फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

दरअसल, मंगलवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घंटा चौक पर पेट्रोल पंप के पास एक होंडा सिटी सीएनजी कार में अचानक से आग लग गई। कार चालक बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस आ रहा था। उसी समय जब एक घंटा चौक के पास पहुंचा तो कार से अचानक दुआ निकालने लगा। कार चालक ने आनन-फानन में कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन तब तक कार धु-धु कर जलने लगी। कार चालक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई है।

सूरजपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घंटा चौक सूरजपुर से दादरी रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक गाड़ी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस ने वहां जाकर देखा तो होंडा सिटी सीएनजी गाड़ी में आग लगी हुई थी। जिसे फायर सर्विस यूनिट द्वारा काफी मशक्कत के बाद बुझा दिया गया है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना

अचानक से लगी आग के बाद होंडा सिटी कर धु-धु कर चल गई। जब तक फायर ब्रिगेड वहां पर पहुंची जब तक कार आधे से ज्यादा जल चुकी थी। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया है। आग किस कारण से लगी यह भी जानकारी नहीं है लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई मारपीट के कारण युवक की गई जान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment