NEET की तैयारी कर रही छात्रा से 7 महीने तक दुष्कर्म, दो कोचिंग टीचर गिरफ्तार- पीड़िता बोली; अपना केस खुद लड़ूंगी

Sanchar Now
6 Min Read

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से कोचिंग शिक्षक की घिनौनी करतूत सामने आई है। कल्याणपुर इलाके कोचिंग शिक्षक पर पहले ही एक छात्रा को बाथरूम में लेकर जाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद कोचिंग संचालक के स्तर पर आरोपी शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए गए। हालांकि, बाद में कोई तहरीर न आने पर उस पर कार्रवाई नहीं हो पाई। वह पुलिस हिरासत से बाहर आ गया। लेकिन, ताजा आरोपों ने छात्राओं, अभिभावकों से लेकर अन्य लोगों को हैरान कर दिया है। एक शिक्षक इतना वहसी कैसे हो सकता है? यह सवाल उठने लगा है।

दो गिरफ्तारी के बाद आया मामला

कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र की कोचिंग में पढ़ाने वाले दो शिक्षकों को शुक्रवार को अरेस्ट किया गया। इसके बाद पूरा मामला सामने आया है। उन पर नाबालिग छात्रा से रेप, बंधक बनाकर अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं। कल्याणपुर पुलिस की ओर से छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए यह कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी के बाद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

गांजा-शराब पिलाकर रेप

काकादेव की कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षक साहिल पर पीड़िता ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी गई पांच पेज की तहरीर में नाबालिग छात्रा ने कहा है कि फोटो वायरल करने की धमकी देकर साहिल उसे ब्लैकमेल करता रहा। कई बार अपने अपार्टमेंट में बुलाकर रेप करता था। छह महीने तक साहिल ने उसे अपने इंदिरानगर वाले फ्लैट में कैद रखकर टॉर्चर किया।

पढ़ें  देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की मुलाकात, दिलाया ये भरोसा

छात्रा गिड़गिड़ाती रही, लेकिन साहिल उसे घर नहीं जाने देता था। छात्रा का आरोप है कि टीचर साहिल उसे गांजा और शराब पिलाता था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करता था। घर से हॉस्टल के लिए आने वाली फीस भी साहिल हड़प लेता था। छात्रा के परिवार को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।

पीड़िता ने तहरीर में साफ किया है कि कुछ भी कहने पर साहिल उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी देता था। नीट का रिजल्ट आने के बाद मां ने घर वापस बुलाया। पीड़िता ने बताया कि साहिल के अत्याचारों से वह टूट चुकी थी। उसने कई बार उसके चंगुल से निकलने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो पाई।

यह है पूरा मामला?

फतेहपुर की रहने वाली छात्रा वर्ष 2022 में काकादेव की एक कोचिंग में नीट की तैयारी के लिए आई थी। उसे कोचिंग में साहिल सिद्दीकी नाम का शिक्षक बायोलॉजी और विकास पोरवाल केमिस्ट्री पढ़ाते थे। साहिल ने जनवरी 2023 में छात्रा को इंदिरा नगर में न्यू ईयर पार्टी के नाम पर बुलाया। साहिल ने व्हाट्सएप पर भेजी गई लोकेशन के आधार पर छात्रा फ्लैट पर पहुंची।

साहिल ने छात्रा को पार्टी में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। उसने छात्रा की अश्लील फोटो भी ले ली। अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर साहिल ने पीड़िता को कई बार केशवपुरम स्थित अपार्टमेंट में बुलाकर रेप किया। होली के दिन साहिल के फ्लैट में साथी शिक्षक विकास पोरवाल भी नशे की हालत में घुस आया।

पढ़ें  अखिलेश यादव ने ‘आउटसोर्सिंग’ भर्ती मामले में योगी सरकार को घेरा, कर दिए बड़े दावे

विकास ने भी छात्रा के साथ रेप किया। दरअसल, एक माह पहले भी काकादेव की एक कोचिंग में साहिल का एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया था।

आत्महत्या का किया प्रयास

छात्रा ने शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर जान देने की भी कोशिश की। उसने कई बार साहिल के खिलाफ मुंह खोलने का प्रयास किया। लेकिन, धमकियों से डरकर चुप रह गई। इस घटना ने उसे डिप्रेशन में धकेल दिया था। उसने तहरीर में लिखा है कि साहिल के डर के कारण उसने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात छोड़ दी थी। यूट्यूब पर साहिल के साथ अपना वायरल वीडियो देखने के बाद उसने साहिल पर को सजा दिलाने का निर्णय लिया।

ऐसे हुई थी आजाद

छात्रा ने साहिल के चंगुल से आजाद होने की बात भी बताई है। उसने कहा कि 2023 के नीट रिजल्ट में उसका सेलेक्शन नहीं हो पाया। इसके बाद उसने मां को फोन किया। कानपुर से ले जाने की बात कही। इस दौरान साहिल ने उसकी मां को कई बार समझाने का प्रयास किया। उसे न ले जाने की बात कही। पीड़िता की मां को गड़बड़ी का अंदाजा हो गया। उसने कहा कि लड़की के पिता ही घर का निर्णय लेते हैं। उन्होंने बेटी को घर वापस बुलाया है। इसके बाद साहिल के चंगुल से वह आजाद हो पाई।

कल्‍याणपुर के एसीपी अभिषेक पांडेय ने इस मामले में कहा कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। छात्रा का मेडिकल और बयान भी कराए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कानूनसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें  कैबिनेट बैठक: सहायक अभियोजन अधिकारी के 46 अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी, जानें पूरे फैसले
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment