दनकौर में KGP पर खड़ा था ट्रक, कैंटर ने मारी जोरदार टक्कर… भीषण हादसे में 4 की मौत, 24 घायल

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की सुबह करीब तीन बजे खराब खड़े ट्रक में कैंटर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर में सवार 30 लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई।

कैंटर में बैंड पार्टी के 30 लोग सवार थे जो हापुड़ से फरीदाबाद की तरफ जा रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आनन फानन में क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटाया गया ताकि कोई और घटना घटित ना हो सके।

पुलिस ने बताया कि मेरठ के तेज गढ़ी चौराहा स्थित शर्मा बैंड पार्टी का हापुड़ में कोई कार्यक्रम था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बैंड पार्टी के सभी 30 लोग आईसर कैंटर में सवार होकर अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फरीदाबाद के लिए चल दिए। उनकी गाड़ी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दनकौर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब तीन बजे पहुंची।

नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

बताया जाता है कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के किनारे एक टायर फटा ट्रक खड़ा हुआ था। आशंका है कि कैंटर चालक को नींद की झपकी आने के कारण उनकी गाड़ी ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कैंटर में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही 24 लोग घायल हो गए जिनमें से 10 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

पढ़ें  Noida Airport पर रोबोट करेंगे बम की पहचान, यात्रियों की पुख्ता सुरक्षा के लिए उठाया कदम

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों द्वारा सूचना दिये जाने के बाद दनकौर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment