ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में कुत्ते के झपटने से 10 फीट नीचे गिरी महिला, रीढ़ की हड्डी टूटी

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा पश्चिम इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कुत्ते से बचन के प्रयास में एक महिला 10 फीट ऊंची रेलिंग से नीचे गिर गई। इस हादसे में महिला की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। पुलिस ने मंगलवार को घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं घटना को लेकर महिला के पति ने पुलिस ने शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं महिाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

10 फुट की ऊंचाई से गिरी महिला

दरअसल, ये दर्दनाक हादसा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में देखने को मिला है। यहां बिसरख थाना क्षेत्र के सुपरटेक ईको विलेज-एक सोसाइटी में ये घटना हुई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने शिकायत के हवाले से घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के एन-2 टावर के फ्लैट नंबर-507 की निवासी शैयद अतहर (37) टहल रही थी। इसी दौरान दूसरी सोसाइटी की मंदिरा मित्रा का पालतू कुत्ता हमला करने के लिए अतहर की तरफ बढ़ा। कुत्ते के हमले से बचने के लिए महिला दस फुट ऊंची रेलिंग से गिर गई।

सामने आया सीसीटीवी फुटेज

घटना का वीडियो सोसइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। करीब 31 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कुत्ते के साथ टहल रही थी। तभी सामने से आ रही महिला पर कुत्ते ने हमला करने की कोशिश की। इसके बाद महिला घबरा कर रेलिंग से गिर गई। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरने के बाद महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने उसकी रीढ़ की हड्डी टूटने की बात कही है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं कुत्ते के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पढ़ें  कावड़ यात्रा के चलते मांसाहारी दुकानों को बंद करने व गौहत्या पर रोक लगाने की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment