महिला ने जन्मा दो मुंह, चार पैर और चार हाथ वाला अनोखा बच्चा, देखने के लिए जुटी भीड़

Sanchar Now
3 Min Read

यूपी के सीतापुर जिले के सरकारी अस्पताल में एक महिला ने चार हाथ, चार पैर और दो मुंह वाले बच्चे को जन्म दिया है. नवजात को देखकर माता-पिता के साथ नर्स भी हैरान रह गई. उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. उसे देखने के लिए अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

दरअसल, पूरा मामला जिले के रेवान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहां बीती रात एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया. लेकिन हैरानी तब हुई जब पता चला कि इस बच्चे के चार हाथ, चार पैर और दो मुंह हैं. देखते ही देखते ये खबर जंगल में आग की तरह फैल हो गई और नवजात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया. उसे देखने के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भीड़ जमा हो गई.

रात के वक्त अस्पताल में सिर्फ नर्स राजकुमारी ही मौजूद थी. उसके मुताबिक, नवजात बच्चा दूध नहीं पी पा रहा है. इसके लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, सकरन थाना इलाके के किरतापुर गावं के रहने वाले रामपाल कि पत्नी पूनम को डिलीवरी के लिए रेवान स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. जहां चिकित्सक की गैरमौजूदगी में स्टॉफ नर्स राजकुमारी ने बच्चे की नॉर्मल डिलीवरी करवाई. लेकिन बच्चे के पैदा होते ही न सिर्फ अस्पताल का स्टॉफ बल्कि नवजात के परिवार वाले भी सकते में आ गए. क्योंकि, दो मुंह, चार हाथ व चार पैर थे. पहली बार में तो बच्चे को देख मां तक डर गई. लेकिन बच्चा जीवित था और सही तरह से सांस ले रहा था इसलिए उसे एडमिट कराकर आगे का इलाज शुरू किया गया.

पढ़ें  साथियों संग जेल से फरार एक लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में जख्मी, सात साल पहले जेल से भागे थे तीन अपराधी

स्टॉफ नर्स राजकुमारी के अनुसार, वह एक इंजेक्शन के लिए रूम से बाहर गई थी तभी पिता बच्चे को अस्पताल के बाहर ले आया. जिसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई. रात तक बच्चा दूध नहीं पी पा रहा था, इसलिए उसे सीतापुर जिला मुख्यालय रेफर किया गया है. अब सीनियर डॉक्टर्स उसका इलाज करेंगे.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment