ग्रेटर नोएडा में मॉल घूमने गयी महिला से मेंटेनेंस कर्मचारियों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोइडा वेस्ट में गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल में शनिवार देर शाम मेंटेनेंस कर्मचारियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। उसका विरोध करने पर महिला के पति के साथ कर्मचारियों ने मारपीट की। पीड़ित दंपति ने बिसरख पुलिस से मामले की शिकायत की है। शिकायत के आधार पर बिसरख पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुभम यादव राधा स्काई गार्डन सोसायटी के टावर नंबर 3 की फ्लैट 1801 में रहते हैं उनकी पत्नी बैंक में एचआर मैनेजर है। शुभम यादव ने बताया कि शनिवार की शाम वह अपनी पत्नी के साथ गौर सिटी के पास गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल में घूमने गए थे। जब वह सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे तभी माल के मेंटेनेंस विभाग के दो कर्मचारियों ने उनकी पत्नी को देखकर गलत कमेंट किया। इसका विरोध करने पर कर्मचारियों ने शुभम यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी और देखते ही देखते माल के मैनेजर व मेंटेनेंस विभाग के अन्य कर्मचारियों ने भी आकर शुभम यादव के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित दंपति लगातार मदद की गुहार लगता रहा लेकिन वहां पर किसी ने भी उनकी मदद नहीं की।

सुभम यादव ने बताया कि माल से निकलते समय तक मैनेजर सहित 15 से 20 लोगों ने उनके साथ लगातार मारपीट की। माल से बाहर निकलकर उन्होंने पुलिस हेल्प लाइन 112 पर कॉल की। जिसके बाद लगभग 10 से 15 मिनट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शुभम यादव ने बताया कि उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी है शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पढ़ें  नेकी का डब्बा फाउंडेशन ने की आपकी उतरन, किसी की जरूरत अभियान की शुरुआत

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सोशल मीडिया के द्वारा ब्लू सफायर मॉल में दंपति के साथ मारपीट की सूचना प्राप्त हुई सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है वही पीड़ित पक्ष को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस माल के सीसीटीवी व अन्य जानकारियां जुटा जा रही है। पीड़ित की तैयारी के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा और मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment