Greater Noida News: शादी के लिए घर में घुसा युवक, मां और बेटी ने किया इनकार तो युवती को चाकू गोदकर मार डाला

Sanchar Now
2 Min Read

दादरी (ग्रेटर नोएडा): बादलपुर कोतवाली एरिया में शनिवार को युवती की चाकू मारकर हत्या दी गई। आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन घरवालों ने मना कर दिया था। घटना के समय आरोपी ने युवती की मां को कमरे में बंद कर दिया, उसके बाद दूसरे कमरे में जाकर युवती पर हमला किया।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि लड़की बादलपुर की एक कॉलोनी में परिवार के साथ रहती थी। वह बीए की छात्रा थी। गाजियाबाद के विजयनगर निवासी वीरेंद्र उससे शादी करना चाहता था। लड़की के घरवालों ने शादी के लिए इनकार कर दिया था। इससे नाराज होकर वीरेंद्र ने शनिवार को चाकू से वार करके लड़की को घायल कर दिया। बाद में उसकी मौत हो गई। आरोपी को पुलिस की टीम ने रविवार को कल्दा नहर से अरेस्ट कर लिया। आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद कर लिया।

मां ने युवक के लिए चाय बनाई थी

बताया गया कि करीब 10 साल से दोनों पक्षों की जान-पहचान थी। काफी समय पहले मेरठ में दोनों के परिवार एक साथ रहे थे। इस समय युवती का परिवार बादलपुर एरिया में रहता है। युवती बीए की छात्रा थी। आरोपी गाजियाबाद में नौकरी करता है। दोनों शादी करना चाहते थे। शनिवार को आरोपी युवती के घर गया। लड़की की मां ने चाय बनाई। चाय पीने के बाद उसकी मां से आरोपी ने बेटी की शादी बात की। उसकी मां ने शादी के लिए इनकार कर दिया।

पढ़ें  30 से ज्यादा नौकरीपेशा और तलाकशुदा औरतों को बना चुका शिकार, फ्रेंड बनकर ठगने वाला गिरफ्तार

पुलिस ने किया अरेस्‍ट

इस पर आरोपी ने महिला को कमरे में बंद कर दिया और दूसरे कमरे में जाकर युवती पर चाकू से वार कर दिया। शोर होने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गया। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट करके आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment