आज का पंचांग: शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 02 February 2024: 02 फरवरी को माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि शुक्रवार शाम 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। 02 फरवरी को कालाष्टमी मनााई जाएगी। शुक्रवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के शनिवार सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

02 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त

  • माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि- 02 फरवरी 2024 को शाम 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी
  • स्वाती नक्षत्र- 02 फरवरी को पूरा दिन पूरी रात पार कर के शनिवार सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक
  • 2 फरवरी 2024 व्रत-तिथि- कालाष्टमी

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- दोपहर पहले 11:13 से दोपहर 12:34 तक
  2. मुंबई- दोपहर पहले 11:27 से दोपहर 12:52 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:15 से दोपहर 12:36 तक
  4. लखनऊ- सुबह 10:58 से दोपहर 12:20 तक
  5. भोपाल- दोपहर पहले 11:10 से दोपहर 12:33 तक
  6. कोलकाता- सुबह 10:26 से दोपहर पहले 11:50 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:29 से दोपहर 12:52 तक
  8. चेन्नई- सुबह 10:56 से दोपहर 12:23 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:08 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:00 pm

 कालाष्टमी व्रत

कालाष्टमी के दिन भगवान शंकर के भैरव स्वरूप की उपासना की जाती है। दरअसल भैरव के तीन रूप हैं- काल भैरव, बटुक भैरव और रूरू भैरव। आज के दिन इनमें से काल भैरव की उपासना

की जाती है। कहते हैं आज के दिन भगवान शंकर के काल भैरव स्वरूप की उपासना करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर होंगी और आपकी मनचाही मुरादें पूरी होंगी।

पढ़ें  Aaj Ka Panchang 14 January: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment