04 September Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj ka Panchang, 4 September 2023: आज सोमवार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी-षष्ठी तिथि है। पूरे दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.07 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.44 बजे होगा। चन्द्रोदय 9.41 बजे तथा चंद्रास्त अगले दिन 10.28 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – भाद्रपद, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.45 बजे से 1.36 बजे तक एवं 3.17 बजे से 4.07 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 3.17 बजे से 4.07 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 8.32 बजे से 9.22 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.13 बजे से 11.04 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 11.54 बजे से 12.45 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 10.45 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 7.35 बजे से 9.10 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 6.07 बजे से 7.42 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.17 बजे से 10.51 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.10 बजे से 6.44 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज ध्रुव योग बन रहा है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.32 बजे से 3.22 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.01 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 4.17 बजे से 5.51 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

पढ़ें  सिंह राशि में त्रिग्रही योग बना, लक्ष्मी जी को करें प्रसन्न, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का समय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment