05 May 2024 Ka Panchang: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 05 May 2024: राष्ट्रीय मिति वैशाख 15, शक संवत 1946, वैशाख कृष्ण द्वादशी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 23, शव्वाल 25, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 मई सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।

द्वादशी तिथि सायं 05 बजकर 42 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र सायं 07 बजकर 57 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग प्रातः 07 बजकर 37 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 07 बजकर 11 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार प्रदोष व्रत।

सूर्योदय का समय 5 मई 2024 : सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 5 मई 2024 : शाम 6 बजकर 58 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 5 मई 2024 : ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 12 मिनट से 4 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 58 मिनट से 7 बजकर 19 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 17 मिनट से 8 बजकर 57 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 5 मई 2024 : राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल शाम में 5 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 6 मिनट तक। पंचक कल पूरे दिन रहेगा।

पढ़ें  Aaj Ka Panchang 3 May 2025 : आज वैशाख शुक्ल षष्ठी तिथि,जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का उपाय : आज सूर्य को गुड़हल का फूल जल में डालकर अर्पित करें।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment