आज का पंचांग, 8 मार्च 2025 : आज फाल्गुन शुक्ल नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 8 March 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 8 मार्च 2025 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार है. आमदनी में बढ़ोतरी, व्यापार में तरक्की के लिए शनिवार के दिन दान करना श्रेष्ठ माना जाता है. किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले रंग के चमड़े का जूता या काले रंग का छाता भेंट करें. मान्यता है इससे परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

अगर आप बिजनेस से संबंधित किसी परेशानी में उलझ गये हैं तो उससे बाहर निकलने के लिए आज के दिन नमस्तेऽस्तु संवर्तक नमोऽस्तु ते। नमो मन्दगते तुभ्यं निस्त्रिंशाय नमोऽस्तुते।। मंत्र का जाप करें. मान्यता है इससे व्यापार में आ रहे संकट दूर होते हैं.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 8 March 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

आज का पंचांग, 8 मार्च 2025 (Panchang 8 March 2025)

तिथि नवमी (8 मार्च 2025, सुबह 9.18 – 9 मार्च 2025, सुबह 6.16)
पक्ष शुक्ल
वार शनिवार
नक्षत्र आर्द्रा
योग आयुष्मान, रवि योग
राहुकाल सुबह 9.35 – सुबह 11.04
सूर्योदय सुबह 6.57 – शाम 6.14
चंद्रोदय सुबह 12.45- प्रात: 3.34, 8 मार्च
दिशा शूल पूर्व
चंद्र राशि मिथुन
सूर्य राशि कुंभ

शुभ मुहूर्त, 8 मार्च 2025 (Shubh Muhurat 8 March 2025)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.09 – दोपहर 12.56
गोधूलि मुहूर्त शाम 6.20 – शाम 6.45
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त दोपहर 1.30 – दोपहर 3.05
निशिता काल मुहूर्त रात 12.09 – प्रात: 12.59, 8 मार्च
पढ़ें  Aaj Ka Panchang 10 February 2025 : आज सोम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त का समय

8 मार्च 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 2.00 – दोपहर 3.29
  • आडल योग – सुबह 6.29 – रात 11.28
  • विडाल योग – रात 11.28 – सुबह 6.29, 9 मार्च
  • गुलिक काल – सुबह 6.29 – सुबह 8.07
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment