Aaj Ka Panchang 08 November 2024: छठ पूजा का अंतिम दिन आज, नोट करें सूर्य अर्घ्य का शुभ मुहूर्त, पढ़ें पंचांग

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 8 नवंबर 2024 को छठ पूजा का आखिरी दिन है. प्रात: काल सूर्योदय के समय व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे. इस दिन छठी मैय्या को चढ़ाया प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही भोजन खाएं. मान्यता है इससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है.

आज शुक्रवार भी है. ऐसे में जो लोग पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं वो मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और देवी लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक लगाकर श्री सूक्त का पाठ करें. मान्यता है इससे धन संबंधी सभी समस्या का समाधान होता है.

पुराणों में तुलसी को भगवान विष्णु की पत्नी कहा गया है. तुलसी की उपासना करने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है. खुशहाली आती है और जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं. शुक्रवार के दिन तुलसी में मौली अर्पित करना चाहिए इससे लाभ मिलता  है. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 8 November 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 8 नवंबर 2024 (Calendar 8 November 2024)

तिथि सप्तमी (8 सितंबर 2024, प्रात: 12.34 – 8 सितंबर 2024,रात 11.56)
पक्ष शुक्ल
वार शुक्रवार
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
योग शूल, सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग
राहुकाल सुबह 10.31 – दोपहर 12.30
सूर्योदय सुबह 06.37 – शाम 05.38
चंद्रोदय दोपहर 12.35 – रात 11.11
दिशा शूल पश्चिम
चंद्र राशि मकर
सूर्य राशि तुला

शुभ मुहूर्त, 8 नवंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.46 – सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.43 – दोपहर 12.26
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.45 – शाम 06.11
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त सुबह 1.30 – सुबह 03.05, 9 सितंबर
निशिता काल मुहूर्त रात 11.39 – प्रात: 12.31, 9 नवंबर
पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 25 June 2024 : आज अंगारक गणेश चतुर्थी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 नवंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 2.46 – शाम 04.07
  • आडल योग – सुबह 06.37 – दोपहर 1.39
  • गुलिक काल – सुबह 07.58 – सुबह 09.20
  • भद्रा काल – रात 11.56 – सुबह 6.28, 9 सितंबर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment