Aaj Ka Panchang, 09 February 2025 : आज माघ शुक्ल द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 9 February 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 9 फरवरी 2025 माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी यानी भीष्म द्वादशी और साथ ही त्रयोदशी तिथि यानी प्रदोष व्रत भी है. इस दिन भीष्म पितामह के निमित्त व्रत, पूजा और तर्पण किया जाता है.

साथ ही भगवान कृष्ण की पूजा और महाभारत के भीष्म पर्व का पाठ करना चाहिए इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. पितृ दोष से मुक्ति के मार्ग सुलभ होते हैं. इस दिन भीष्म पितामह के श्राद्ध कर्म किए गए थे.

आज रवि प्रदोष व्रत भी है. यह व्रत दीर्घायु और आरोग्यता प्रदान करने वाला है. आज शाम को शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें. इससे संतान सुख और लंबी आयु का वरदान मिलता है

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 9 February 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 9 फरवरी 2025 (Panchang 9 February 2025)

तिथि द्वादशी (8 फरवरी 2025, रात 8.15 – 9 फरवरी 2025, शाम 7.25)
पक्ष शुक्ल
वार रविवार
नक्षत्र आर्द्रा
योग विष्कंभ, त्रिपुष्कर योग
राहुकाल शाम 4.44 – शाम 6.07
सूर्योदय सुबह 7.08 – शाम 6.03
चंद्रोदय दोपहर 2.52 – प्रात: 5.36, 10 फरवरी
दिशा शूल पश्चिम
चंद्र राशि मिथुन
सूर्य राशि मकर

शुभ मुहूर्त, 9 फरवरी 2025 (Shubh Muhurat 9 February 2025)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.29 – सुबह 06.18
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.13 – दोपहर 12.56
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.28 – शाम 05.55
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त सुबह 7.58 – सुबह 9.34
निशिता काल मुहूर्त रात 12.07 – प्रात: 1.00, 10 फरवरी
पढ़ें  Aaj Ka Panchang (30 January 2026): शुक्र प्रदोष व्रत आज, आज के पंचांग से जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त, पूजन-व्रत के संयोग

9 फरवरी 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 12.35 – दोपहर 1.58
  • गुलिक काल – दोपहर 3.21 – शाम 4.44
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment