Aaj Ka Panchang 09 July 2024: विनायक चतुर्थी व्रत आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरा पंचांग

Sanchar Now
2 Min Read

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 2024: आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी विनायक चतुर्थी और मंगलवार है. ऐसे में आज व्रत, पूजा करने वालों को बप्पा संग बजरंगबली का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा.

अगर आप अपने बिजेनस संबंधी कार्य में सफलता, धन प्राप्ति चाहते हैं तो चतुर्थी के दिन संकटनाशन गणेश स्त्रोत में दिए गए भगवान के इस मंत्र का जाप करें. ‘प्रणम्यं शिरसा देव गौरीपुत्रं विनायकम। भक्तावासं: स्मरैनित्यंमायु:कामार्थसिद्धये।।’ मान्यता है इससे जीवन की सारी परेशानियां दूर होती है.

मंगलवार को भगवान श्री रामचंद्र के मंदिर जाएं. हनुमान जी के श्री रूप के मस्तक का सिंदूर दाहिने हाथ के अंगूठे से लेकर सीता माता के श्री रूप के श्री चरणों में लगा दें और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करें. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (9 July Shubh muhurat), राहुकाल, शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

9 जुलाई 2024 का पंचांग (9 July 2024 Panchang)

तिथि चतुर्थी (9 जुलाई 2024, सुबह 06.08 – 10 जुलाई 2024, रात 07.51)
पक्ष शुक्ल
वार मंगलवार
नक्षत्र अश्लेषा
योग सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग
राहुकाल सुबह 07.14 – सुबह 08.58
सूर्योदय सुबह 05.30 – सुबह 07.22
चंद्रोदय सुबह 08.25 – रात 09.58
दिशा शूल पूर्व
चंद्र राशि कर्क
सूर्य राशि मिथुन

8 जुलाई 2024 शुभ मुहूर्त (8 July Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.09 – सुबह 04.49
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.59 – दोपहर 12.54
गोधूलि मुहूर्त शाम 07.21 – शाम 07.42
विजय मुहूर्त दोपहर 02.38 – दोपहर 03.34
अमृत काल मुहूर्त सुबह 06.09 – सुबह 07.52
निशिता काल मुहूर्त रात 12.06 – प्रात: 12.46, 10 जुलाई
पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 21 सितंबर 2025 : आज सर्वपितृ अमावस्या, जानें मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जुलाई 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 08.58 – सुबह 10.42
  • गुलिक काल – दोपहर 12.26 – दोपहर 02.10
  • विडाल योग – सुबह 05.30 – सुबह 07.52
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment