Aaj Ka Panchang 2024: जून के पहले दिन प्रीति योग, भद्रा का साया, शनिवार पूजा से खुश होंगे शनि देव, जानें मुहूर्त, राहुकाल

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 1 June 2024: राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 11, शक संवत 1946, ज्येष्ठ, कृष्ण नवमी, शनिवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 19, जिल्काद 23, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 जून सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि प्रातः 07 बजकर 25 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 16 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग अपराह्न 03 बजकर 10 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। गर करण प्रातः 07 बजकर 25 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 1 जून 2024 : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 1 जून 2024 : शाम में 7 बजकर 14 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 1 जून 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 13 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 1 जून 2024 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक। इसके बाद शाम में 6 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 14 मिनट तक। भद्राकाल का समय शाम में 6 बजकर 15 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 4 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहने वाला है।

पढ़ें  11 February 2024 Ka Panchang: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

आज का उपाय : लक्ष्मी नारायण की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment