Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 10 June 2025 : आज श्री सत्यनारायण व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Hindi Panchang 10 June 2025: 10 जून का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन सिद्ध, रवि योग और अनुराधा नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं. आइए जानते हैं शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय.

10 जून का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 10 June 2025)

तिथि पूर्णिमा (9 जून 2025, शाम 5.29 – 10 जून 2025, सुबह 11.35 )
वार मंगलवार
नक्षत्र अनुराधा
योग सिद्ध, रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.24
सूर्यास्त शाम 7.14
चंद्रोदय शाम 6.45
चंद्रोस्त प्रात: 5.55
चंद्र राशि वृश्चिक

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 7.07 – सुबह 8.52
यमगण्ड काल सुबह 8.52 – सुबह 10.36
गुलिक काल दोपहर 12.22 – दोपहर 2.05
विडाल योग सुबह 5.23 – शाम 6.02
आडल योग शाम 06.02 – सुबह 5.23, 11 जून

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat): विवाह, व्यापार की शुरुआत, सोना-चांदी, वाहन की खरीदी, नए काम का आरंभ आदि करना शुभ फलदायी होता है.

स्नान-दान महायोग: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर नहाने के पानी में गंगाजल या किसी भी पवित्र नदी का जल मिलाकर स्नान करना चाहिए. साथ ही इस दिन आम और सुहाग सामग्री दान करने का विशेष महत्व है. मान्यता है इससे ग्रह दोष दूर होते हैं. पुण्य की प्राप्ति होती है.

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 10 June 2025)

सूर्य वृषभ
चंद्रमा वृश्चिक
मंगल कर्क
बुध मिथुन
गुरु मिथुन
शुक्र मीन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत का विशेष महत्व (Significance)

  • इस दिन व्रत और दान से पितरों का आशीर्वाद मिलता है. ज्येष्ठ पूर्णिमा पर विशेष रूप से भगवान शंकर, लक्ष्मी नारायण और चंद्रमा की पूजा का विधान है. इससे आर्थिक सुख समृद्धि बढ़ती है.
पढ़ें  Aaj Ka Panchang 19 July 2024: जानें शुक्रवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

क्या करें: (Kya Kare)

  • जरूरतमंदों को पंखा, ठंडक प्रदान करने वाली वस्तुओं का दान करें.
  • बरगद के पेड़ की पूजा कर 7 बार परिक्रमा करें क्योंकि इस दिन वट सावित्री पूर्णिमा व्रत भी किया जाता है.

क्या न करें: (Kya Nahi Kare

  • तामसिक भोजन करना, काले वस्त्र पहनना या विवाद करना अशुभ माना जाता है.
  • इस दिन क्रोध नहीं करना चाहिए, इससे नकारात्मकता हावी होती है
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment