Aaj Ka Panchang, 10 November 2024 : आज कार्तिक आंवला नवमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 10 नवंबर 2024 को आंवला नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन को अक्षय नवमी भी कहते हैं. आंवले के पेड़ में विष्णु जी का वास माना गया है. इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं.

आंवला नवमी पर इस पेड़ की छांव में भोजन जरुर करना चाहिए, इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करके एक टोकरी में रखें और ब्राह्मणों को दान करें.

आंवला नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कथा सुनने या पढ़ने का विशेष महत्व है. कथा सुनने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और समृद्धि का आगमन होता है. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 10 November 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 10 नवंबर 2024 (Calendar 10 November 2024)

तिथि नवमी (9 नवंबर 2024, रात 11.45 – 10 नवंबर 2024, रात 09.01)
पक्ष शुक्ल
वार शनिवार
नक्षत्र धनिष्ठा
योग ध्रुव, रवि योग
राहुकाल शाम 04.06 – शाम 05.27
सूर्योदय सुबह 06.37 – शाम 05.38
चंद्रोदय दोपहर 1.51 – प्रात: 1.20, 11 नवंबर
दिशा शूल पश्चिम
चंद्र राशि कुंभ
सूर्य राशि तुला

शुभ मुहूर्त, 10 नवंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.46 – सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.43 – दोपहर 12.26
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.45 – शाम 06.11
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त प्रात: 02.52 – सुबह 04.43, 11 नवंबर
निशिता काल मुहूर्त रात 11.39 – प्रात: 12.31, 11 नवंबर
पढ़ें  Aaj ka Panchang: आज 26 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

10 नवंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 12.03 – दोपहर 01.24
  • आडल योग – सुबह 06.39 – सुबह 10.59
  • विडाल योग – सुबह 10.59 – सुबह 06.39, 11 नवंबर
  • पंचक – पूरे दिन
  • गुलिक काल – दोपहर 2.45 – शाम 04.06

आज का उपाय

आंवला नवमी पर आंवले के पेड़ की जड़ में एक सिक्का दबाना भी बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति घर में लक्ष्मी जी विराजमान होती है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment