Aaj Ka Panchang, 9 October 2024 : आज नवरात्रि का 7वां दिन, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 9 अक्टूबर 2024, नवरात्रि का 7वां दिन है, महासप्तमी (Navratri Maha Saptami) है. आज से बंगाल में दुर्गा पूजा (Durga puja) शुरू हो रही है. महासप्तमी पर मां दुर्गा की 7वीं शक्ति मां कालरात्रि (Maa Kalratri) की पूजा होती है. मां कालरात्रि कालों की काल मानी जाती है. इनकी आराधना से शत्रु, डर, कष्ट दूर हो जाते हैं. जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ प्रभाव दे रहे हैं वह आज मां कालरात्रि को गुड़ का भोग लगाएं और रात रानी का फूल अर्पित करें.

नवरात्रि की महासप्तमी की रात के समय देवी कालरात्रि के बीज मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे नमः’ मंत्र का सवा लाख जप करना बहुत शुभ माना जाता है. मंत्र का जप करने के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए, कहते हैं इससे तमाम नकारात्मक शक्तियों का सर्वनाश होता है. जीवन में खुशहाली आती है

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 9 October 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 9 अक्टूबर 2024 (Calendar 9 October 2024)

तिथि षष्ठी (8 अक्टूबर 2024, सुबह 11.17 – 9 अक्टूबर, दोपहर 12.14, इसके बाद सप्तमी शुरु)
पक्ष शुक्ल
वार बुधवार
नक्षत्र मूल
योग सौभाग्य, शोभन
राहुकाल दोपहर 12.08 – दोपहर 01.35
सूर्योदय सुबह 06.18 – शाम 05.58
चंद्रोदय सुबह 11.12 – रात 09.20
दिशा शूल उत्तर
चंद्र राशि धनु
सूर्य राशि कन्या

शुभ मुहूर्त, 9 अक्टूबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.37 – सुबह 05.26
अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
गोधूलि मुहूर्त शाम 06.07 – शाम 06.31
विजय मुहूर्त दोपहर 02.17 – दोपहर 03.06
अमृत काल मुहूर्त रात 10.33 – प्रात: 12.14, 10 अक्टूबर
निशिता काल मुहूर्त रात 11.44 – प्रात: 12.33, 10 अक्टूबर
पढ़ें  27 अगस्त 2025 का पंचांग, 27 अगस्त बुधवार को क्या है, कौन सा त्योहार है, कब रहेगा गणपति की स्थापना का मुहूर्त

9 अक्टूबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 07.46 – सुबह 09.13
  • आडल योग – सुबह 06.18 – सुबह 05.15, 10 अक्टूबर
  • गुलिक काल – सुबह 10.41 – दोपहर 12.18
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment