Aaj Ka Panchang, 12 April 2025 : आज चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang 12 April 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 12 अप्रैल 2025 को चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि और हनुमान जयंती है. खास बात ये है कि आज हनुमान जयंती पर शनिवार का संयोग बना है. शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा का दुर्लभ संयोग बन रहा है. ऐसे में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रकोप से बचने के लिए हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और 108 नामों का 11 माला जप करें. इसके बाद हनुमान चालीसा और फिर शनि चालीसा का पाठ करें.

हनुमान जी को लौंग वाला पान का बीड़ा अर्पित करें. इसके अलावा 108 तुलसी के पत्तों में चमेली के तेल से बने हुए सिंदूर के लेप से राम नाम लिखें. इसे लाल धागे में पिरोकर हनुमान जी को पहनाएं.ये उपाय नौकरी और व्यापार में आ रही परेशानियों का अंत करने में कारगर है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 12 April 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

आज का पंचांग,12 अप्रैल 2025 (Panchang 12 April 2025)

तिथि पूर्णिमा (12 अप्रैल 2025, प्रात: 3.12 – 13 अप्रैल 2025, सुबह 5.51)
पक्ष शुक्ल
वार शनिवार
नक्षत्र हस्त
योग व्याघात
राहुकाल सुबह 9.10 – सुबह 10.46
सूर्योदय सुबह 6.15 – शाम 6.37
चंद्रोदय प्रात: 6.18 – प्रात: 5.53, 13 अप्रैल
दिशा शूल पूर्व
चंद्र राशि कन्या
सूर्य राशि मीन

शुभ मुहूर्त, 12 अप्रैल 2025 (Shubh Muhurat 12 April 2025)

पढ़ें  Aaj Ka Panchang 03 May 2024: शुरु हुआ पंचक, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरा पंचांग
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
गोधूलि मुहूर्त शाम 6.24 – शाम 6.49
विजय मुहूर्त दोपहर 2.28 – दोपहर 3.16
अमृत काल मुहूर्त सुबह 11.23 – दोपहर 1.11
निशिता काल मुहूर्त रात 12.04 – प्रात: 12.52, 13 अप्रैल

12 अप्रैल 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 1य58 – दोपहर 3.34
  • आडल योग – सुबह 5.59 – सुबह 6.08
  • गुलिक काल – सुबब 5.59 – सुबह 7.36
  • भद्रा काल – सुबह 5.59 – शाम 4.35
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment