Aaj Ka Panchang, 12 December 2024 : आज मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 12 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार है. आज मत्स्य द्वादशी है. मत्स्य द्वादशी के दिन मछलियों को दाना खिलाने से पूण्यं की प्राप्ती होती है. मत्स्य के रूप में श्री हरि ने पहला अवतार लिया था. यही वजह है कि हिंदू धर्म में मत्स्य द्वादशी का विशेष महत्व है.

इस दिन व्रत करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट होते हैं और जीवन में पुण्य की वृद्धि होती है. इसे पवित्रता और पुण्यलाभ के दिन के रूप में मनाया जाता है. आज किसी मंदिर में केले के पेड़ को जल से सींचें ये उपाय गुरु ग्रह को कुंडली में मजबूत करता है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 12 December 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 12 दिसंबर 2024 (Calendar 12 December 2024)

तिथि द्वादशी (12 दिसंबर 2024, प्रात: 1.02 – 13 दिसंबर 2024, रात 10.26 )
पक्ष शुक्ल
वार गुरुवार
नक्षत्र अश्विनी
योग परिघ, सर्वार्थ सिद्धि योग
राहुकाल दोपहर 1.33 – दोपहर 2.50
सूर्योदय सुबह 7.03 – शाम 05.25
चंद्रोदय सुबह 02.43 – प्रात: 4.43, 13 दिसंबर
दिशा शूल दक्षिण
चंद्र राशि मेष
सूर्य राशि वृश्चिक

शुभ मुहूर्त, 12 दिसंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.46 – सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.54 – दोपहर12.36
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.21 – शाम 05.48
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त प्रात: 3.26 – सुबह 4.54, 13 दिसंबर
निशिता काल मुहूर्त रात 11.46 – प्रात: 12.41, 13 दिसंबर
पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 14 अगस्त 2025 : आज हलषष्ठी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

12 दिसंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 7.05 – सुबह 8.22
  • गुलिक काल – सुबह 9.40 – सुबह 10.57
  • विडाल योग – सुबह 9.52 – सुबह 7.05, 13 दिसंबर

आज का उपाय

जिन लोगों की बौद्धिक क्षमता में कम हैं वो आज के दिन स्नान आदि के बाद, साफ कपड़े पहनकर देव गुरु बृहस्पति का ध्यान करते हुए उनके इस मंत्र का जप करें. मंत्र है- ‘ऊँ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः. इस उपाय को करने से बुद्धि में वृद्धि होती है, भाग्य का साथ मिलता है. ऐसी मान्यता है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment