Aaj Ka Panchang 12 May 2025 : आज बुद्ध पूर्णिमा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक

Sanchar Now
2 Min Read

12 May 2025 Ka Panchang: 12 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सोमवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज रात 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैशाखी पूर्णिमा है। पूर्णिमा तिथि के दिन देवी-देवताओं की पूजा के साथ ही दान-पुण्य और ध्यान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन धार्मिक कार्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति व्यक्ति को होती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

12 मई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि- 12 मई 2025 को रात 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगी
  • विशाखा नक्षत्र- 12 मई को पूरा दिन, पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक
  • 12 मई 2025 व्रत-त्यौहार- वैशाखी पूर्णिमा का व्रत

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 07:14 – 08:55 AM
  • मुंबई- सुबह 07:43 – 09:21 AM
  • चंडीगढ़- सुबह 07:13 – 08:55 AM
  • लखनऊ- सुबह 07:02 – 08:42 AM
  • भोपाल- सुबह 07:20 – 08:59 AM
  • कोलकाता- सुबह 06:37 – 08:46 AM
  • अहमदाबाद- सुबह 07:39 – 09:18 AM
  • चेन्नई- सुबह 07:20 – 08:55 AM

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:32 am
  • सूर्यास्त- शाम 7:02 pm
पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 21 दिसंबर 2025 : आज पौष शुक्ल प्रतिपदा तिथि है, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment