Aaj Ka Panchang, 12 October 2024 : आज दशहरा का पर्व, जानें पूजन के लिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

 

Aaj Ka Panchang: आज 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा यानी विजयादशमी (Vijayadashmi) पर न सिर्फ रावण दहन किया जाता है बल्कि इस दिन मां दुर्गा की विदाई भी होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन दसों दिशाएं खुली रहती हैं, इसलिए इस दिन की गई यात्रा और उपाय कई गुना अधिक फल देते हैं.

नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन सबसे शुभ फलदायी है. इससे तरक्की और सफलता दोनों मिलता है. विजयादशमी पर नवरात्रि के पहले दिन बोए ज्वारे को नदी में प्रवाहित करें, थोड़े से ज्वारे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें. इससे धन में कभी कमी नहीं होती.

दशहरे के दिन किसी मंदिर में झाड़ू का दान कर दें. मान्यता है इससे आर्थिक परेशानियों का अंत होता है. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 12 October 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

आज का पंचांग, 12 अक्टूबर 2024 (Calendar 12 October 2024)

तिथि दशमी (12 अक्टूबर 2024, सुबह 10.58 – 13 अक्टूबर 2024, सुबह 09.08 )
पक्ष शुक्ल
वार शनिवार
नक्षत्र श्रवण
योग धृति, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग
राहुकाल सुबह 0914 – सुबह 10.44
सूर्योदय सुबह 06.20 – शाम 05.55
चंद्रोदय दोपहर 02.40 – प्रात: 1.46, 12 अक्टूबर
दिशा शूल पूर्व
चंद्र राशि मकर
सूर्य राशि कन्या

शुभ मुहूर्त, 12 अक्टूबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.37 – सुबह 05.26
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.45 – दोपहर 12.31
गोधूलि मुहूर्त शाम 06.07 – शाम 06.31
विजय मुहूर्त दोपहर 02.17 – दोपहर 03.06
अमृत काल मुहूर्त शाम 06.28 – रात 08.01
निशिता काल मुहूर्त रात 11.44 – प्रात: 12.33, 13 अक्टूबर
पढ़ें  हनुमान पूजा का सावन में हैं विशेष महत्व,पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का समय

12 अक्टूबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 01.34 – दोपहर 03.01
  • आडल योग – सुबह 06.20 – सुबह 06.59
  • विडाल योग – सुबह 06.59 – सुबह 04.54, 13 अक्टूबर
  • गुलिक काल – सुबह 06.20 – सुबह 07.47

आज का उपाय

दशहरे के दिन शमी के पेड़ की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है, कहते है श्रीराम जी ने लंका पर चढ़ाई करने से पहले शमी वृक्ष की पूजा की थी, इसके बाद उन्हें सफलता प्राप्त हुई. 12 अक्टूबर को शनिवार भी है, शमी का पेड़ शनि देव को भी प्रिय है. ऐसे में शनि के कष्टों से भी मुक्ति मिलेगी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment