13 September Ka Panchang : बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

आज का पंचांग, 13 सितंबर 2023, बुधवार: राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 22, शक सम्वत् 1945, भाद्रपद कृष्ण चतुर्दशी, बुधवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 28, सफ़र 26, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 13 सितम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।

चतुर्दशी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 30 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 01 मिनट तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 07 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 03 बजकर 36 मिनट तक उपरांत चतुष्पाद करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार मास शिवरात्रि व्रत, अघोरा चतुर्दशी।

सूर्योदय का समय 13 सितंबर 2023 : सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर।

का समय 13 सितंबर 2023 : शाम में 6 बजकर 29 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 13 सितंबर 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला सुबह 6 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। अमृत काल सुबह 6 बजकर 4 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 13 सितंबर 2023 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। गुलिक काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। भद्रा काल 6 बजकर 5 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक।

पढ़ें  Aaj Ka Panchang 9 September: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment