आज एकादशी व्रत, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 24, शक सम्वत् 1945, आषाढ़, कृष्ण, एकादशी बुधवार, विक्रम संवत् 2080। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 31। जिल्काद 24, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 जून सन् 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि प्रातः 08 बजकर 49 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।

अश्विनी नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 40 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजे तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 08 बजकर 49 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार योगिनी एकादशी व्रत, गण्डमूल अपराह्न 01 बजकर 40 मिनट तक।

सूर्योदय का समय 14 जून 2023 : सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 14 जून 2023 : शाम 7 बजकर 19 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 14 जून 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल रात्रि 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 39 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 14 जून 2023 :
राहुकाल सुबह 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।

पढ़ें  04 September Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज के उपाय : भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें मोदक का भोग लगाएं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment