15 January 2024 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Sanchar Now
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति पौष 25, शक संवत् 1945, पौष शुक्ल, पंचमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2080। सौर माघ मास प्रविष्टे 02, रज्जब 03, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 जनवरी सन् 2024 ई।

सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। पंचमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 17 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ।

शतभिषा नक्षत्र प्रातः 8 बजकर 7 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग रात्रि 11 बजकर 11 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ।

बव करण अपराह्न 03 बजकर 39 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 37 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 15 जनवरी 2024 : सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 15 जनवरी 2024 : शाम 5 बजकर 46 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 15 जनवरी 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से 2 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 43 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक। अमृत काल रात को 10 बजकर 49 मिनट से रात को 12 बजकर 17 मिनट तक। रवि योग सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 7 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 15 जनवरी 2024 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 51 मिनट से 1 बजकर 33 मिनट तक। उसके बाद दोपहर में 2 बजकर 58 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहेगा।

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 16 August 2023: आज अमावस्या तिथि, जानें पूजन के लिए शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा

आज का उपाय : आज सोमवार को खिचड़ी का दान करें और खाने में खिचड़ी का प्रयोग करें। भगवान को नए कपड़े पहनाएं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment