Aaj Ka Panchang, 15 March 2025 : आज चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि , जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 15 March 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 15 मार्च 2025 से चैत्र माह शुरू हो रहा है. चैत्र मास में पूजा-पाठ के साथ ही ध्यान करने से नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी. सोच-समझने की शक्ति बढ़ती है और एकाग्रता बनी रहती है. इस महीने जानवरों को पानी पिलाएं और पशु-पक्षियों को दाना डालना चाहिए.  इससे जीवन में दोषों का नाश होता है.

इस माह में भगवान विष्‍णु के मछली के स्वरूप की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से आपके ऊपर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है. चैत्र माह में पीपल के पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है. पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करते हुए उस पर लाल रंग अर्पित करना चाहिए. इससे जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 15 March 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

आज का पंचांग, 15 मार्च 2025 (Panchang 15 March 2025)

तिथि प्रतिपदा (14 मार्च 2025, दोपहर 12.23 – 15 मार्च 2025, दोपहर 2.33)
पक्ष कृष्ण
वार शनिवार
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी
योग गण्ड
राहुकाल सुबह 9.29 – सुबह 10.58
सूर्योदय सुबह 6.29 – शाम 6.28
चंद्रोदय रात 7.29 – सुबह 6.55, 16 मार्च
दिशा शूल पूर्व
चंद्र राशि कन्या
सूर्य राशि मीन

शुभ मुहूर्त, 15 मार्च 2025 (Shubh Muhurat 15 March 2025)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.05 – दोपहर 12.53
गोधूलि मुहूर्त शाम 6.24 – शाम 6.49
विजय मुहूर्त दोपहर 2.28 – दोपहर 3.16
अमृत काल मुहूर्त सुबह 5.02 – सुबह 6.50, 16 मार्च
निशिता काल मुहूर्त रात 12.04 – प्रात: 12.52, 16 मार्च
पढ़ें  Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 15 November 2025: उत्पन्ना एकादशी, शनिवार व्रत, शनिदेव पूजा से मिटेंगे कष्ट, जानें आज के शुभ मुहूर्त

15 मार्च 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 1.58 – दोपहर 3.28
  • आडल योग – सुबह 8.54 – सुबह 6.28, 16 मार्च
  • गुलिक काल – सुबह 6.29 – सुबह 7.59
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment