Aaj Ka Panchang, 15 May 2025 : आज ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Hindi Panchang 15 May 2025: 14 मई का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन वृषभ संक्रांति है यानी सूर्य का वृषभ राशि में गोचर होगा. इस दिन शिव योग और ज्येष्ठा नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं. आइए जानते हैं शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय.

15 मई का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 15 May 2025)

तिथि तृतीया (15 मई 2025, प्रात: 2.29 – 16 मई 2025, सुबह 4.02)
वार गुरुवार
नक्षत्र ज्येष्ठा
योग शिव
सूर्योदय सुबह 5.31
सूर्यास्त शाम 7.04
चंद्रोदय रात 9.47
चंद्रोस्त सुबह 6.58
चंद्र राशि दोपहर 2.7 तक वृश्चिक फिर धनु

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 1.59 – दोपहर 3.41
यमगण्ड काल सुबह 5.30 – सुबह 7.12
गुलिक काल सुबह 8.54 – सुबह 10.36
आडल योग सुबह 5.30 – दोपहर 2.07
विडाल योग दोपहर 2.07 – सुबह 5.30, 16 मई
भद्रा काल दोपहर 3.18 – सुबह 4.02, 16 मई

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat): सोना-चांदी, वाहन, शुभ चीजों की खरीदारी, व्यापार की शुरुआत, गृह प्रवेश, विवाह आदि के लिए दिन शुभ है, विशेषकर शिव योग की उपस्थिति में.

स्नान-दान महायोग: संक्रांति का दिन गंगा या किसी भी तीर्थ नदी के जल से स्नान करने के लिए बहुत पुण्यदायी है. इस दिन सूर्योदय से पूर्व जो स्नान कर पूजा पाठ करता है उसके समस्त रोगों को जल्द नाश होता है. संक्रांति पर दिया दान व्यक्ति को मोक्ष की ओर ले जाने के रास्ते सुलभ करता है.

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 15 May 2025)

पढ़ें  Aaj Ka Panchang: आज 17 मई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
सूर्य वृषभ
चंद्रमा वृश्चिक
मंगल कर्क
बुध मेष
गुरु मिथुन
शुक्र मीन
शनि मीन
राहु मीन
केतु कन्या

वृषभ संक्रांति का विशेष महत्व (Significance)

  • संक्रांति का दिन आत्मशुद्धि, तप और पुण्य अर्जन के लिए उपयुक्त समय होता है. इस दिन किए धार्मिक कार्य व्यक्ति को जन्मों तक पुण्य फल देते  हैं.

क्या करें: (Kya Kare)

  • भगवान सूर्य को स्नान के बाद जल में सफेद तिल मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए.
  • साथ ही इस दिन श्री सूर्य स्तोत्र का पाठ करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है.

क्या न करें: (Kya Nahi Kare

  • संक्रांति वाले दिन किसी भी पशु या घर आए जरुरतमंदो को बिना कुछ दान दिए वापस न लौटाएं, पितर नाराज हो सकते हैं.
  • बिना नहाए भोजन नहीं करना चाहिए.
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment