Aaj Ka Panchang, 16 December 2024 : आज कृष्ण प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 16 दिसंबर 2024 को पौष माह शुरू हो रहा है. पौष माह में सूर्य देव और पितरों की पूजा करने वालों के दुख, दरिद्रता दूर होते हैं. पौष माह में जितना हो सके उतना दान-पुण्य करना चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान गरम कपड़ों, कंबल, गुड़, दाल, तांबे के बर्तन का दान करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में सदैव सुख और शांति बनी रहती है.

इस माह के दौरान व्रत रखना शुभ और फलदायक माना जाता है.  संभव हो तो व्रत के दौरान सिर्फ फलहार ही करें और संभव हो तो इस दौरान नमक का सेवन भी कम ही करें.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 16 December 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

आज का पंचांग, 16 दिसंबर 2024 (Calendar 16 December 2024)

तिथि प्रतिपदा (16 दिसंबर 2024, दोपहर 2.31 – 17 दिसंबर 2024, दोपहर 12.27)
पक्ष शुक्ल
वार सोमवार
नक्षत्र आर्द्रा
योग शुक्ल
राहुकाल सुबह 8.25 – सुबह 9.42
सूर्योदय सुबह 7.03 – शाम 05.25
चंद्रोदय शाम 6.17 – सुबह 8.08
दिशा शूल पूर्व
चंद्र राशि मिथुन
सूर्य राशि धनु

शुभ मुहूर्त, 16 दिसंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.46 – सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.54 – दोपहर12.36
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.21 – शाम 05.48
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त दोपहर 3.41 – शाम 5.13
निशिता काल मुहूर्त रात 11.50 – प्रात: 12.45, 17 दिसंबर

16 दिसंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 10.59 – दोपहर 12.17
  • विडाल योग – प्रात: 1.13 – सुबह 7.08, 17 दिसंबर
  • आडल योग – सुबह 7.07 –  दोपहर 1.13
  • गुलिक काल – दोपहर 1.34 – दोपहर 2.52
पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 11 अक्टूबर 2025 : आज कार्तिक पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

आज का उपाय

पुराणों के अनुसार पौष माह में किए गए तीर्थ स्नान पुण्य प्राप्त होता है. जीवन की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment