16 November 2023 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Sanchar Now
3 Min Read

आज का पंचांग, 16 नवंबर 2023,गुरुवार: राष्ट्रीय मिति कार्तिक 25, शक संवत 1945, कार्तिक, शुक्ल, तृतीया, बृहस्पतिवार विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 01, जमादि-उल्लावल-01, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। तृतीया तिथि मध्याह्न 12 बजकर 35 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ।

मूल नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 17 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग प्रातः 09 बजकर 59 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। गर करण मध्याह्न 12 बजकर 35 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार मार्गशीर्ष संक्रांति, मुहूर्त 30, पुण्यकाल संक्रान्ति अगले दिन मध्याह्न तक, दूर्वा गणपति व्रत, आकाश दीपदान समाप्ति, जमादि उल्लावल (मु.) मास प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 16 नवंबर 2023 : सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 16 नवंबर 2023 : शाम में 5 बजकर 27 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 16 नवंबर 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 58 मिनट से 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट तक। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 54 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 44 मिनट से 8 बजकर 4 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 16 नवंबर 2023 :

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। इसके बाद सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 18 मिनट से 11 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक। भद्रा काल का रात में 11 बजकर 51 मिनट से अगले दिन 17 नवंबर की सुबह 6 बजकर 45 मिनट तक।

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 2 December 2024: आज मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

आज का उपाय : आज केले के पेड़ की पूजा करें और हल्दी की गांठ और चने की दाल का दान करें।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment