Aaj Ka Panchang 17 February 2025 :आज फाल्गुन कृष्ण पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 17 February 2025 (आज का पंचांग): आज परम पवित्र माघ फाल्गुन माह की पंचमी तिथि है। आज सोमवार है। भगवान शिव जी के निमित्त व्रत रहें। परम पिता परमेश्वर भगवान शिव व माता दुर्गा जी की उपासना करें। यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री शिवपुराण का पाठ करें। फलों व तिल का दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा के 09 पाठ से सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान भोलेनाथ व माता दुर्गा जी के नाम का मानसिक जप करें। दान पुण्य करें। लाल वस्त्र व धन का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है,इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है। ब्रम्ह मुहूर्त में शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित करने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। रूद्राभिषेक करें। आज महामृत्युंजय मंत्र का जप बहुत पुण्यदायी होता है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

Aaj Ka Panchang In Hindi, 17 February 2025 Monday Panchang –

संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह- फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, पंचमी

पर्व- परम पुण्यदायी फाल्गुन पंचमी व्रत, सोमवार व्रत

दिवस- सोमवार

सूर्योदय- 07:05am

सूर्यास्त- 6:06pm

नक्षत्र- हस्त

चन्द्र राशि- कन्या, स्वामी ग्रह-बुध

सूर्य राशि- कुम्भ, स्वामी ग्रह- शनि

करण- बालव

योग- शूल

शुभ मुहूर्त-

1) अभिजीत- 12:14pm से 12:58 pm तक

2) विजय मुहूर्त- 02:25pm से 03:28pm तक

3) गोधुली मुहूर्त- 06:25pm से 07:21pm तक

4) ब्रम्ह मुहूर्त- 4:03m से 05:09am तक

5) अमृत काल- 06:07am से 07:46am तक

6) निशीथ काल मुहूर्त- रात्रि 11:42 से 12:29तक रात

7) संध्या पूजन- 06:25 pm से 07:03pm तक

दिशा शूल-

पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 20 July 2024 : आज श्री सत्यनारायण पूर्णिमा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

क्या न करें- असत्य का साथ मत दें।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment