Aaj Ka Panchang: आज 17 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 17 September 2023 In Hindi: पंचांग अनुसार आज दोपहर 1 बजकर 43 मिनट पर सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आज कन्या संक्रांति और विश्वकर्मा जयंती का त्योहार मनाया जाएगा। दरअसल प्रत्येक वर्ष कन्या संक्रांति (Kanya Sankranti 2023) के दिन विश्वकर्मा भगवान की पूजा की जाती है। इस पूजा के लिए सुबह का समय ज्यादा शुभ माना जाता है। खास बात ये है कि आज तीन शुभ योगों का अद्भुत संयोग भी बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार इन मुहूर्तों में विश्वकर्मा भगवान की पूजा अत्यंत फलदायी साबित होगी। अब जानिए विश्वकर्मा पूजा का मुहूर्त (Vishwakarma Puja Muhurat 2023) और आज का पूरा पंचांग।

विश्वकर्मा पूजा मुहूर्त 2023 (Vishwakarma Puja Muhurat 2023)

विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2023 दिन रविवार को की जाएगी। वैसे तो पूजा का मुहूर्त दिन भर रहेगा। लेकिन अगर विश्वकर्मा पूजा के सबसे शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो वो सुबह 7 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। विश्वकर्मा पूजा कन्या संक्रान्ति का क्षण दोपहर 01:43 PM का है।

आज का पंचांग (Today Panchang In Hindi)

ब्रह्म मुहूर्त- 04:33 ए एम से 05:20 ए एमप्रातः सन्ध्या- 04:57 ए एम से 06:07 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:51 ए एम से 12:40 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:18 पी एम से 03:08 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 06:24 पी एम से 06:48 पी एम

सायाह्न सन्ध्या- 06:24 पी एम से 07:35 पी एम

अमृत काल- 05:10 ए एम, सितम्बर 18 से 06:55 ए एम, सितम्बर 18

निशिता मुहूर्त- 11:52 पी एम से 12:39 ए एम, सितम्बर 18

पढ़ें  Aaj ka Panchang 02 Nov 2023: आज पंचमी तिथि पर दुर्लभ 'शिव' योग का हो रहा है निर्माण, पढ़ें पंचांग और राहुकाल

द्विपुष्कर योग- 10:02 ए एम से 11:08 ए एम

सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:07 ए एम से 10:02 ए एम

अमृत सिद्धि योग- 06:07 ए एम से 10:02 ए एम

आज का राहुकाल समय (Today Rahu Kaal Time)

आज राहुकाल शाम 04 बजकर 52 मिनट से शाम 06 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इस समय पर किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment