Aaj Ka Panchang, 18 May 2025 : आज ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Sanchar Now
3 Min Read

Hindi Panchang 18 May 2025: 18 मई का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी तिथि है. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, रवि, शुभ और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं. आइए जानते हैं शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय.

राहु-केतु गोचर – आज पापी ग्रह राहु-केतु का गोचर होने वाला है. राहु कुंभ राशि में जाएंगे तो वहीं केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे.

18 मई का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 18 May 2025)

तिथि पंचमी (17 मई 2025, सुबह 5.13 – 18 मई 2025, सुबह 5.57)
वार रविवार
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
योग शुभ, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.59
सूर्यास्त शाम 7.07
चंद्रोदय प्रात: 12.08
चंद्रोस्त सुबह 9.49
चंद्र राशि मकर

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) शाम 5.24 – रात 07.07
यमगण्ड काल दोपहर 12.18 – दोपहर 2.00
गुलिक काल दोपहर 3.42 – शाम 4.24
आडल योग रात 8.32 – सुबह 5.28, 19 मई
विडाल योग दोपहर 12.18 – रात 8.32

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat): शुभ चीजों की खरीदारी, सोना-चांदी, वाहन, व्यापार की शुरुआत, गृह प्रवेश, विवाह आदि के लिए दिन शुभ है, विशेषकर शिव योग की उपस्थिति में.

स्नान-दान महायोग: रविवार के दिन व्रत रखने के लिए सबसे पहले सूर्योदय से पहले उठें और स्नान कर लें. स्नान के पानी में लाल चंदन, गेहूं का दाना और केसर को मिलाएं. इससे सूर्य मजबूत होता है.

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 18 May 2025)

सूर्य वृषभ
चंद्रमा मकर
मंगल कर्क
बुध मेष
गुरु मिथुन
शुक्र मीन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह
पढ़ें  Aaj Ka Panchang (30 January 2026): शुक्र प्रदोष व्रत आज, आज के पंचांग से जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त, पूजन-व्रत के संयोग

रविवार का विशेष महत्व (Significance)

  • रविवार के दिन सूर्य को अर्घ्य देना अत्यंत पुण्यकारी होता है. इससे जीवन में तेज, यश और बल की प्राप्ति होती है.

क्या करें: (Kya Kare)

  • रविवार को जल व गुड़ के घोल को नदी या तालाब में प्रवाहित करना चाहिए. इससे सूर्य प्रसन्न होते हैं.
  • जीवन में कोई बहुत बड़ी समस्या आ रही है तो रविवार के दिन कालभैरवाष्टक का पाठ 11 बार करें. मान्यता है इससे रोग, दोष भय दूर होते हैं.

क्या न करें: (Kya Nahi Kare

  • रविवार के दिन नमक खाने से बचना चाहिए.
  • इस दिन शनि से सम्बंधित चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए.
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment