Aaj Ka Panchang 19 April 2024: आज कामदा एकादशी के दिन बन रहा है रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Sanchar Now
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति चैत्र 30, शक संवत 1946, चैत्र शुक्ल, एकादशी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 07, शव्वाल 09, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 अप्रैल सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

एकादशी तिथि रात्रि 08 बजकर 05 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 57 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 45 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 06 बजकर 49 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार कामदा एकादशी व्रत, लक्ष्मीकान्त दोलोत्सव ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 19 अप्रैल 2024 : सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 19 अप्रैल 2024 : शाम 6 बजकर 49 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 19 अप्रैल 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 7 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 42 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 28 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 19 अप्रैल 2024 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 27 मिनट से 9 बजकर 19 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से 1 बजकर 38 मिनट तक। इसके बाद भद्राकाल का समय सुबह 6 बजकर 46 मिनट से रात में 8 बजकर 4 मिनट तक।

पढ़ें  शनि जंयती, वट सावित्री व्रत के साथ आज और क्या है विशेष, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल

आज का उपाय : भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment