Aaj Ka Panchang 19 February: जानें सोमवार का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 19 February 2024: 19 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि सोमवार को सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। 19 फरवरी को सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक सवार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही सोमवार सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा , उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा। इसके आलावा 19 फरवरी को पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगले दिन सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर बुध कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

19 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त

  • माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि- 19 फरवरी को सुबह  8 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी।
  • सवार्थसिद्धि योग- 19 फरवरी को सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक।
  • मृगाशिरा  नक्षत्र- 19 फरवरी को सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा , उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 08:22 से सुबह 09:46 तक।
  • मुंबई- सुबह 08:32 से सुबह 09:59 तक।
  • चंडीगढ़- सुबह 08:25 से सुबह 09:48 तक।
  • लखनऊ- सुबह 08:06 से सुबह 09:30 तक।
  • भोपाल- सुबह 08:17 से सुबह 09:42 तक।
  • कोलकाता- सुबह 07:33 से सुबह 08:58 तक।
  • अहमदाबाद- सुबह 08:36 से सुबह 10:01 तक।
  • चेन्नई- सुबह 07:58 से सुबह 09:27 तक।

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:57 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:14 pm
पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 4 अगस्त 2025 : आज सावन शुक्ल दशमी तिथि, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment