Aaj Ka Panchang 19 February 2025 : आज फाल्गुन कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang 19 February 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 19 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार है. ये तिथि भगवान कार्तिकेय और दिन बुधवार गणपति जी को समर्पित है. शिव जी के दोनों पुत्रों की पूजा का संयोग बना है. ऐसे में गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए दूर्वा घास की माला बनाकर उन्हें अर्पित करें, मान्यता है इससे बुद्धि में वृद्धि और करियर में तरक्की के योग बनते हैं.

वहीं कार्तिकेय  की पूजा फूल, भोग अर्पित कर इस मंत्र का जाप करें –‘देव सेनापते स्कंद कार्तिकेय भवोद्भव। कुमार गुह गांगेय शक्तिहस्त नमोस्तु ते॥ मान्यता है इससे संतान प्राप्ति में आ रही बाधाओं का नाश होता है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 19 February 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 19 फरवरी 2025 (Panchang 19 February 2025)

तिथि षष्ठी (18 फरवरी 2025, सुबह 4.43 – 19 फरवरी 2025, सुबह  7.32)
पक्ष कृष्ण
वार बुधवार
नक्षत्र स्वाती
योग वृद्धि
राहुकाल दोपहर 12.35 – दोपहर 2.00
सूर्योदय सुबह 6.57 – शाम 6.14
चंद्रोदय प्रात: 12.22 – सुबह 10.20
दिशा शूल उत्तर
चंद्र राशि तुला
सूर्य राशि कुंभ

शुभ मुहूर्त, 19 फरवरी 2025 (Shubh Muhurat 19 February 2025)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.29 – सुबह 06.18
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.13 – दोपहर 1258
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.28 – शाम 05.55
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त प्रात: 3.40 – सुबह 5.27, 20 फरवरी
निशिता काल मुहूर्त रात 12.07 – प्रात: 1.00, 20 फरवरी
पढ़ें  21 April 2024 Ka Panchang: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

19 फरवरी 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 9.46 – सुबह 11.11
  • गुलिक काल – सुबह 11.10 – दोपहर 12.35
  • विडाल योग – सुबह 6.56 – सुबह 10.40
  • आडल योग – सुबह 10.40 – दोपहर 12.34
  • भद्रा काल – सुबह 7.32 – रात 8.57

आज का उपाय

बुधवार के दिन दान पुण्य से भी गणेश भगवान प्रसन्न होते हैं, इसलिए बुधवार को हरी मूंग की दाल, अमरूद और तांबे की वस्तु दान करें.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment