Aaj Ka Panchang: आज 19 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 19 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार है. नौकरी में परेशानी आ रही या घर में आए दिन क्लेश होते हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान जी को पान अर्पित करें, 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें. मान्यता है इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं. उनकी कृपा से जातक को मनमुताबिक सफलता मिलती है. मंगल दोष के प्रभाव को कम करने के लिए मंगलवार के दिन लाल मिर्च का दान करें.

मंगलवार के दिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें. इससे हनुमान जी की कृपा से जीवन की समस्त समस्याओं से मुक्ति मिलेगी.आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 19 November 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 19 नवंबर 2024 (Calendar 19 November 2024)

तिथि चतुर्थी (18 नवंबर 2024, शाम 06.55 – 19 नवंबर 2024, शाम 05.28)
पक्ष शुक्ल
वार मंगलवार
नक्षत्र आर्द्रा
योग साध्य
राहुकाल दोपहर 2.46 – शाम 04.06
सूर्योदय सुबह 06.47 – शाम 05.26
चंद्रोदय शाम 08.38 – सुबह 10.26, 20 नवंबर
दिशा शूल उत्तर
चंद्र राशि मिथुन
सूर्य राशि वृश्चिक

शुभ मुहूर्त, 19 नवंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.46 – सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.44 – दोपहर 12.27
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.26 – शाम 05.53
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
निशिता काल मुहूर्त रात 11.40 – प्रात: 12.34, 20 नवंबर

19 नवंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 09.27 – सुबह 10.47
  • गुलिक काल – दोपहर 12.06 – दोपहर 01.26
  • विडाल योग – दोपहर 02.56 – दोपहर 03.03
पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 6 जनवरी 2025 : आज संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

आज का उपाय

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को शाम में हनुमान जी को केवड़े का इत्र और गुलाब की माला चढ़ाएं. इस उपाय को करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और राह में आने वाली सभी बाधाओं को शीघ्र ही दूर कर देते हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment