Aaj ka Panchang 02 Nov 2023: आज पंचमी तिथि पर दुर्लभ ‘शिव’ योग का हो रहा है निर्माण, पढ़ें पंचांग और राहुकाल

Sanchar Now
3 Min Read

आज का पंचांग 2 नवंबर 2023: आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, शिव योग, कौलव करण, गुरुवार दिन और दक्षिण का दिशाशूल है. आज त्रिपुष्कर योग सुबह 05 बजकर 40 मिनट से प्रारंभ है, जो शाम तक रहेगा. त्रिपुष्कर योग में आज भगवान विष्णु की पूजा करें. इस योग में आप जो भी कार्य करते हैं, उसका तीन गुना फल प्राप्त होता है. गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा पीले फूल, हल्दी, अक्षत्, पंचामृत, तुलसी के पत्ते आदि से करनी चाहिए. फिर गुड़ और चने की दाल का भोग लगाना चाहिए. चाहें तो बेसन के लड्डू का भोग लगा सकते हैं. इससे भगवान श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है. कुंडली का गुरु दोष दूर होता है. विष्णु पूजा के बाद आपको केले के पौधे की पूजा करनी चाहिए. इसमें विष्णु का वास होता है.

गुरुवार को देव गुरु बृहस्पति की पूजा करने से भी कुंडली का दोष दूर होता है. गुरु दोष होने से व्यक्ति के विवाह में देरी होती है. कार्य का श्रेय प्राप्त नहीं होता है. दांपत्य जीवन में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं. आज के दिन हल्दी या तुलसी की माला से गुरु के बीज मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए. गुरु चालीसा या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से भी लाभ होता है. गुरुवार को भगवान विष्णु के मंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और दुखों से मुक्ति मिलती है. वैदकि पंचांग से जानते हैं आज का मुहूर्त, त्रिपुष्कर योग, सूर्योदय, चंद्रोदय, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 18 जुलाई 2025 : आज सावन कृष्ण अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

02 नवंबर 2023 का पंचांग

आज की तिथि – कार्तिक कृष्णपक्ष पंचमी
आज का नक्षत्र – आर्द्रा
आज का करण – कौलव
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – शिव
आज का वार – गुरुवार
आज का दिशाशूल- दक्षिण
त्रिपुष्कर योग: सुबह 05:40 बजे से शाम 07:41 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय – 06:44:00 AM
सूर्यास्त – 06:01:00 PM
चन्द्रोदय – 21:10:00 PM
चन्द्रास्त – 11:03:00 AM
चन्द्र राशि – मिथुन

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 11:02:12
मास अमांत – आश्विन
मास पूर्णिमांत – कार्तिक
शुभ समय – 11:42:27 से 12:26:36 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त– 10:14:10 से 10:58:18 तक, 14:39:02 से 15:23:11 तक
कुलिक– 10:14:10 से 10:58:18 तक
कंटक– 14:39:02 से 15:23:11 तक
राहु काल– 13:47 से 15:12 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 16:07:20 से 16:51:29 तक
यमघण्ट– 07:17:34 से 08:01:43 तक
यमगण्ड– 06:33:26 से 07:56:12 तक
गुलिक काल– 09:33 से 10:58 तक

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment