आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 2 सितंबर 2025 : आज भाद्रपद शुक्ल दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

Sanchar Now
2 Min Read

आज यानी 02 सितंबर को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इसी तिथि पर सितंबर माह का पहला मंगलवार पड़ रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से साधक के सभी संकट दूर होते हैं और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन कई मंगलकारी योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 02 September 2025) के बारे में।

तिथि: शुक्ल दशमी

मास पूर्णिमांत: भाद्रपद

दिन: मंगलवार

संवत्: 2082

तिथि: 03 सितंबर को दशमी रात्रि 03 बजकर 53 मिनट तक

योग: प्रीति सांय 04 बजकर 40 मिनट तक

करण: तैतिल दोपहर 03:22 बजे तक

करण: 03 सितंबर को गरज रात्रि 03 बजकर 53 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 06 बजे

सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 41 मिनट पर

चंद्रमा का उदय: दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर

चन्द्रास्त: 03 सितंबर को रात 01 बजकर 07 मिनट पर

सूर्य राशि: सिंह

चंद्र राशि: धनु

पक्ष: शुक्ल

शुभ समय अवधि

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 55 बजे से 12 बजकर 46 मिनट तक

अमृत काल: दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से 04 बजकर 40 मिनट तक

अशुभ समय अवधि

राहुकाल: दोपहर 03 बजकर 31 मिनट से सांय 05 बजकर 06 मिनट तक

गुलिकाल: दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से दोपहर 01 बजकर 56 मिनट तक

यमगण्ड: प्रातः 09 बजकर 10 मिनट से प्रातः 10 बजकर 45 मिनट तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव मूल नक्षत्र में रहेंगे…

मूल नक्षत्र: रात्रि 09 बजकर 51 मिनट तक

पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 20 दिसंबर 2025 : आज पौष कृष्ण अमावस्या तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

सामान्य विशेषताएं: क्रोधी, स्थिर मन, अनुशासनप्रिय, आक्रामक, गंभीर व्यक्तित्व, उदार, मिलनसार, दानशील, ईमानदार, कानून का पालन करने वाले, अहंकारी और बुद्धिमान

नक्षत्र स्वामी: केतु

राशि स्वामी: बृहस्पति

देवता: निरति (विनाश की देवी)

प्रतीक: पेड़ की जड़े

करें इस मंत्र का जप

ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम,

लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम !

श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे,

रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment