Aaj Ka Panchang 20 February 2025 : आज जानकी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang 20 February 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 20 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार है.

आज शबरी जयंती, कालाष्टमी का पर्व है. शबरी जयंती पर भगवान श्रीराम को मीठे बेर का भोग लगाना चाहिए, मान्यता है इससे मोक्ष के रास्ते सुलभ होते हैं. वहीं कालाष्टमी पर काल भैरव को इमरती का भोग लगाकर ऊँ ह्रीं बटुकाय आपद्उद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ’ का जाप करें. ये उपाय जीवन में हर संकट से मुक्ति दिलाता है.

इस दिन किसी काले कुत्ते को तेल में चुपड़ी रोटी खिलाने से मनसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से आ रही परेशानी का निवारण होता है. रोग, दोष मिटते हैं.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 20 February 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 20 फरवरी 2025 (Panchang 20 February 2025)

तिथि सप्तमी (19 फरवरी 2025, सुबह 7.32 – 20 फरवरी 2025, सुबह 9.58)
पक्ष कृष्ण
वार गुरुवार
नक्षत्र विशाखा
योग ध्रुव, सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग
राहुकाल दोपहर 2.00 – दोपहर 3.25
सूर्योदय सुबह 6.57 – शाम 6.14
चंद्रोदय प्रात: 1.19 – सुबह 10.55
दिशा शूल दक्षिण
चंद्र राशि वृश्चिक
सूर्य राशि कुंभ

शुभ मुहूर्त, 20 फरवरी 2025 (Shubh Muhurat 20 February 2025)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.29 – सुबह 06.18
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.13 – दोपहर 1258
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.28 – शाम 05.55
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त प्रात: 4.27 – सुबह 6.13, 21 फरवरी
निशिता काल मुहूर्त रात 12.07 – प्रात: 1.00, 21 फरवरी
पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 7 अक्टूबर 2025 : आज से कार्तिक स्नान आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 फरवरी 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 6.55 – सुबह 8.20
  • गुलिक काल – सुबह 9.45 – सुबह 11.10
  • विडाल योग – सुबह 6.55 – दोपहर 1.30
  • आडल योग – दोपहर 1.30 – सुबह 6.54, 21 फरवरी

आज का उपाय

आज गुरुवार के दिन केली के पेड़ में जल अर्पित करें. जल में हल्दी, केसर मिलाएं और ऊं नमो नारायणाय नम: मंत्र का जाप करते हुए सुबह जल चढ़ाएं शाम को वहीं घी का दीपक लगाएं. कहते हैं इससे कार्यों में आ रही बाधा दूर होती है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment