Aaj Ka Panchang 20 January: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 20 January 2024: 20 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि शनिवार शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। 20 जनवरी को दोपहर पहले 11 बजकर 5 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही शनिवार देर रात 3 बजकर 9 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। 20 जनवरी 2024 को शाम्ब दशमी मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

​​​​​​​20 जनवरी 2024 का शुभ मुहूर्त

  • पौष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि- 20 जनवरी 2024 को शाम 7 बजकर 27 मिनट तक
  • शुभ योग- 20 जनवरी को दोपहर पहले 11 बजकर 5 मिनट तक
  • कृतिका नक्षत्र-  20 जनवरी को देर रात 3 बजकर 9 मिनट तक
  • 20 जनवरी  2024 व्रत-त्यौहार-  शाम्ब दशमी

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 09:53 से दोपहर पहले 11:12 तक
  • मुंबई- सुबह 10:02 से दोपहर पहले 11:25 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 09:56 से दोपहर पहले 11:14 तक
  • लखनऊ- सुबह 09:36 से सुबह 10:56 तक
  • भोपाल- सुबह 09:47 से दोपहर पहले 11:09 तक
  • कोलकाता- सुबह 09:03 से सुबह 10:25 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 10:06 से दोपहर पहले 11:28 तक
  • चेन्नई- सुबह 09:28 से सुबह 10:54 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:13 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:49 pm

शाम्ब दशमी

आज के दिन यानि पौष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को शाम्ब दशमी मनाने के विधान है। शाम्ब दशमी मुख्यतः उड़ीसा में मनाया जाता जाता है। माना जाता है कि शाम्ब श्री कृष्ण भगवान के पुत्र थे, जो कि लम्बे समय के बाद आज ही के दिन सूर्य भगवान की कृपा से लम्बे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या से ठीक हुए थे। लिहाजा इस दिन महिलाएं अपने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सूर्यदेव से प्रार्थना करती हैं और दोपहर के समय अलग-अलग पकवानों से सूर्यदेव को भोग लगाकर उनकी पूजा करती हैं।

पढ़ें  Aaj Ka Panchang 2 May 2025 : आज शंकराचार्य जयंती, जानें शुभ मुहूर्त का समय
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment