Aaj Ka Panchang, 20 September 2024 : आज तृतीया तिथि का श्राद्ध, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 20 सितंबर 2024 को तृतीया तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. आज शुक्रवार (shukrawar) मां लक्ष्मी (Laxmi ji) की पूजा का दिन भी है.धन-संपदा में वृद्धि की कामना से आज एक छोटे से मिट्टी के कलश में चावल भर दें. चावल के ऊपर एक रूपये का सिक्का और एक हल्दी की गांठ रखें.

ढक्कन लगाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें और फिर अपनी कामना करते हुए इसे किसी मंदिर में दान दे दें. मान्यता है इससे घर में बरकत का वास होता है. महालक्ष्मी बेहद प्रसन्न रहती हैं. शुक्रवार को खट्‌टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.

तृतीया श्राद्ध  (shradha 3rd day) के दिन पितरों के नाम से चावल, दूध, दही, घी का दान कर सकते हैं. इससे पूर्वज प्रसन्न होते हैं. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 20 September 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 20 सितंबर 2024 (Calendar 20 September 2024)

तिथि तृतीया (20 सितंबर 2024, प्रात: 12.39 – 21 सितंबर2024, रात 09.20 )
पक्ष कृष्ण
वार शुक्रवार
नक्षत्र अश्विनी
योग ध्रुव, सर्वार्थ सिद्धि योग
राहुकाल सुबह 10.43 – दोपहर 12.14
सूर्योदय सुबह 06.08 – शाम 06.21
चंद्रोदय रात 07.29 – सुबह 08.24
दिशा शूल पश्चिम
चंद्र राशि मेष
सूर्य राशि कन्या

शुभ मुहूर्त, 20 सितंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.34 – सुबह 05.21
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.50 – दोपहर 12.39
गोधूलि मुहूर्त शाम 06.31 – रात 06.54
विजय मुहूर्त दोपहर 02.17 – दोपहर 03.06
अमृत काल मुहूर्त रात 08.16 – रात 09.42
निशिता काल मुहूर्त रात 11.52 – प्रात: 12.39, 21 सितंबर
पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 19 September 2023: आज विनायक चतुर्थी व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

20 सितंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 03.17 – शाम 04.48
  • गुलिक काल- सुबह 07.40 – सुबह 09.11
  • भद्रा काल – सुबह 10.55 – रात 09.15

आज का उपाय

घर में पैसों की तंगी चल रही है तो आज शुक्रवार को श्री यंत्र की स्थापना करें. रोजाना इसकी विधिवत पूजा करें. कहते हैं इसके प्रभाव से धन में बढ़ोत्तरी होने लगती है

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment