Aaj Ka Panchang 21 February 2025 : आज फाल्गुन कृष्ण अष्टमी तिथि, जानें राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang 21 February 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 21 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी यानी जानकी जयंती और शुक्रवार है. जानकी जयंती पर मां सीता का प्राक्ट्य हुआ था. मां सीता को लक्ष्मी जी का स्वरूप माना जाता है. इनकी आराधना से जीवन में धन-अन्न की कमी नहीं रहती है, वैवाहिक जीवन में मधुरता है आती है.

शुक्रवार की रात अष्ट लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर के समक्ष श्रीयंत्र रखें, घी के 8 दीप जलाएं, गुलाब सुगंध वाली धूपबत्ती जलें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं. अब अष्टगंध से श्रीयंत्र और माता लक्ष्मी को तिलक लगाकर आरती करें. पूजा में कमल गट्टे की माला से ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा।’

मंत्र का 108 बार जाप जरूर करें. पूजा के बाद इन आठ दीपों को घर की आठों दिशाओं में रख दें और कमल गट्टे की माला को अपनी तिजोरी या पैसे रखने वाले स्थान पर रख दें. इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 21 February 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 21 फरवरी 2025 (Panchang 21 February 2025)

तिथि अष्टमी (20 फरवरी 2025, सुबह 9.58 – 21 फरवरी 2025, सुबह 11.57)
पक्ष कृष्ण
वार शुक्रवार
नक्षत्र अनुराधा
योग व्याघात, सर्वार्थ सिद्धि योग
राहुकाल सुबह 11.10 – दोपहर 12.35
सूर्योदय सुबह 6.57 – शाम 6.14
चंद्रोदय प्रात: 2.18 – सुबह 11.36
दिशा शूल पश्चिम
चंद्र राशि वृश्चिक
सूर्य राशि कुंभ
पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 18 September 2024: आज प्रतिपदा श्राद्ध तर्पण, जानें मुहूर्त और शुभ योग

शुभ मुहूर्त, 21 फरवरी 2025 (Shubh Muhurat 21 February 2025)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.13 – दोपहर 12.58
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.28 – शाम 05.55
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त शाम 6.13 – शाम 6.39
निशिता काल मुहूर्त रात 12.07 – प्रात: 1.00, 22 फरवरी

21 फरवरी 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 3.25 – शाम 4.50
  • गुलिक काल – सुबह 8.19 – सुबह 9.44
  • आडल योग – सुबह 6.54- दोपहर 3.54
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment