Aaj Ka Panchang 2024: शुभ योग में ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, लक्ष्मी कृपा से बढ़ेगा धन, देखें मुहूर्त, भद्रा समय, राहुकाल, दिशाशूल

Sanchar Now
2 Min Read

21 June 2024 Ka Panchang: 21 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि शुक्रवार सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। 21 जून को शाम 6 बजकर 42 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही शुक्रवार शाम 6 बजकर 19 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 21 जून को व्रतादि की पूर्णिमा है। 21 जून को विश्व योग दिवस भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

21 जून 2024 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि- 21 जून 2024 को सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी।
  • शुभ योग- 21 जून को  शाम 6 बजकर 42 मिनट तक
  • ज्येष्ठा नक्षत्र- 21 जून 2024 को  शाम 6 बजकर 19 मिनट तक
  • 21 जून 2024 व्रत-त्यौहार- ज्येष्ठ माह की व्रतादि की पूर्णिमा

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 10:38 से दोपहर 12:22 तक
  • मुंबई- दोपहर पहले 11:00 से दोपहर 12:40 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 10:38 से दोपहर 12:24 तक
  • लखनऊ- सुबह 10:24 से दोपहर 12:08 तक
  • भोपाल- सुबह 10:40 से दोपहर 12:21 तक
  • कोलकाता- सुबह 09:56 से दोपहर पहले 11:38 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 10:59 से दोपहर 12:40 तक
  • चेन्नई- सुबह 10:34 से दोपहर 12:10 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:23 am
  • सूर्यास्त- शाम 7:21 pm
पढ़ें  गणेश जी को करें प्रसन्न, आज का पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment