Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 21 June 2025 : आज योगिनी एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Sanchar Now
2 Min Read

Hindi Panchang 21 June 2025: 21 जून का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन अतिखण्ड और अश्विनी नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं. आइए जानते हैं शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय.

21 जून का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 21 June 2025)

तिथि दशमी (20 जून 2025, सुबह 9.49 – 21 जून 2025, सुबह 7.18)
वार शनिवार
नक्षत्र अश्विनी
योग अतिखण्ड
सूर्योदय सुबह 5.23
सूर्यास्त शाम 8.46
चंद्रोदय प्रात: 2.08
चंद्रोस्त दोपहर 3.03
चंद्र राशि मेष

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 8.53 – सुबह 10.38
यमगण्ड काल दोपहर 2.08 – दोपहर 3.53
विडाल योग सुबह 5.24 – रात 9.45
गुलिक काल सुबह 5.24 – सुबह 7.08
भद्रा काल सुबह 5.24 – सुबह 7.18

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat): योगिनी एकादशी के दिन शुभ मुहूर्त में विष्णु जी की विधि विधान से पूजा करें. रात्रि जागरण करना इस दिन शुभ फलदायी है.

स्नान-दान महासंयोग: योगिनी एकादशी पर पितरों का तर्पण करने का विधान है. मान्यता है इससे पूर्वजों की आत्मा तृप्त रहती है और जीवन में सुख का आगमन होता है.

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 21 June 2025)

सूर्य मिथुन
चंद्रमा मेष
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मेष
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

योगिनी एकादशी का विशेष महत्व (Significance)

  • पुराणों में वर्णित है कि योगिनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को 88 हज़ार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य मिलता है. यह दर्शाता है कि इस व्रत का फल कितना बड़ा और प्रभावशाली है.
पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 4 June 2025: आज ज्येष्ठ शुक्ल नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

क्या करें: (Kya Kare)

  • योगिनी एकादशी पर तुलसी में जल के साथ चुनरी भी अर्पित करें, कहते हैं इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है.
  • इस दिन ब्राह्मण को दान में अन्न, धन, वस्त्र आदि में से कुछ भी दें.

क्या न करें: (Kya Nahi Kare)

  • एकादशी पर चावल न खाएं, किसी का तन-मन से दिल न दुखाएं
  • देर तक न सोएं, तुलसी का पत्ता न तोड़ें
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment