Aaj Ka Panchang 21 May 2024 : आज वैशाख शुक्ल त्रयोदशी तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 21 May 2024: 21 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि मंगलवार शाम 5 बजकर 41 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। 21 मई को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा, उसके बाद वरीयान योग लग जाएगा। साथ ही मंगलवार का पूरा दिन,पूरी रात पार कर बुधवार सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

21 मई 2024 का शुभ मुहूर्त

  • वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि- 21 मई 2024 को शाम 5 बजकर 41 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी
  • व्यतिपात योग- 21 मई को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा, उसके बाद वरीयान योग लग जाएगा
  • स्वाती नक्षत्र- 21 मई 2024 को पूरा दिन, पूरी रात पार कर बुधवार सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- दोपहर बाद 03:42 से शाम 05:25 तक
  2. मुंबई- दोपहर बाद 03:51 से शाम 05:29 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:46 से शाम 05:29 तक
  4. लखनऊ- दोपहर बाद 03:26 से शाम 05:08 तक
  5. भोपाल- दोपहर बाद 03:36 से शाम 05:16 तक
  6. कोलकाता- दोपहर 02:52 से शाम 04:32 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:55 से शाम 05:35 तक
  8. चेन्नई- दोपहर बाद 03:17 से शाम 04:53 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:27 am
  • सूर्यास्त- शाम 7:08 pm
पढ़ें  Aaj ka Panchang 17 July 2025: सावन कृष्ण जन्माष्टमी और कालाष्टमी का शुभ संयोग, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment