22 फरवरी का पंचांग: गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 22 February 2024: 22 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि गुरुवार दोपहर 1 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। 22 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही गुरुवार शाम 4 बजकर 43 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

22 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त

  • माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि- 22 फरवरी 2024 को गुरुवार दोपहर 1 बजकर 22 मिनट तक
  • सौभाग्य योग- 22 फरवरी 2024 को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक
  • पुष्य नक्षत्र- 22 फरवरी को शाम 4 बजकर 43 मिनट तक

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- दोपहर 02:00 से दोपहर बाद 03:25 तक
  2. मुंबई- दोपहर 02:19 से दोपहर बाद 03:46 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर 02:00 से दोपहर बाद 03:25 तक
  4. लखनऊ- दोपहर 01:45 से दोपहर बाद 03:11 तक
  5. भोपाल- दोपहर 02:00 से दोपहर बाद 03:26 तक
  6. कोलकाता- दोपहर 01:16 से दोपहर बाद 02:43 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर 02:19 से दोपहर बाद 03:45 तक
  8. चेन्नई- दोपहर 01:51 से दोपहर बाद 03:19 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:53 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:15 pm

पुष्य नक्षत्र

आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से पुष्य आठवां नक्षत्र है। यह एक शुभ नक्षत्र है । इस नक्षत्र के दौरान शुभ कार्य करने से सफलता मिलती है। नए सामान जैसे सोना-चांदी की खरीदारी के लिए भी पुष्य

नक्षत्र बड़ा ही शुभ है। पुष्य का अर्थ होता है- पोषण करने वाला। इस नक्षत्र के चारों चरण कर्क राशि में ही आते हैं अतः पुष्य नक्षत्र की राशि कर्क है।

पढ़ें  Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 27 June 2025 : आज आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment