Aaj Ka Panchang, 22 November 2024 : आज मार्गशीर्ष सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 22 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण की सप्तमी तिथि और शुक्रवार है. मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह कृपा प्राप्त करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखना बेहद कारगर उपाय है. इस दिन शुक्र देव का खास मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” का 108 बार जाप करना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है.

इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करें और सिंदूर या लाल चंदन से तिलक करें. यह सौभाग्य को बढ़ाता है. मां लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए इस दिन किसी सुहागन स्त्री को सुहाग सामग्री का दान कर सकते हैं. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 22 November 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 22 नवंबर 2024 (Calendar 22 November 2024)

तिथि  सप्तमी (21 नवंबर 2024, शाम 05.03 – 22 नवंबर 2024, शाम 06.07)
पक्ष शुक्ल
वार शुक्रवार
नक्षत्र अश्लेषा
योग ब्रह्म, रवि योग
राहुकाल सुबह 10.48 – दोपहर 12.07
सूर्योदय सुबह 06.48 – शाम 05.25
चंद्रोदय शाम 11.41 – दोपहर 12.35, 23 नवंबर
दिशा शूल पश्चिम
चंद्र राशि कर्क
सूर्य राशि वृश्चिक

शुभ मुहूर्त, 22 नवंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.46 – सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.46 – दोपहर 12.28
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.26 – शाम 05.53
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त दोपहर 3.27 – शाम 05.10
निशिता काल मुहूर्त रात 11.40 – प्रात: 12.34, 23 नवंबर
पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 1 June 2025 : आज ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

22 नवंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 02.46 – शाम 04.06
  • आडल योग – सुबह 06.50 – शाम 05.10
  • गुलिक काल – सुबह 08.09 – सुबह 09.28

आज का उपाय

गाय को पूर्ण रूप में लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. इसलिए गाय की पूजा हर दिन किया जाय तो धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती है ऐसा शास्त्रों में कहा गया है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment