आज का पंचांग, 23 फरवरी 2025 : आज फाल्गुन कृष्ण दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang 23 February 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 23 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और रविवार है. रविवार के दिन गरीब लोगों में श्रद्धा अनुसार चावल, दूध और गुड़ समेत आदि चीजों का दान करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और साधक को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है.

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. इस दिन सुबह स्नान करने के बाद बरगद के पत्ते पर अपनी इच्छाएं लिखें और इसके बाद इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें. इससे जातक की सभी मनचाही मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. सूर्य की कृपा से जीवन में सम्मान में वृद्धि होती है साथ ही रोग, दोष दूर होते हैं.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 23 February 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

आज का पंचांग, 23 फरवरी 2025 (Panchang 23 February 2025)

तिथि दशमी (22 फरवरी 2025, दोपहर 1.19 – 23 फरवरी 2025, दोपहर 1.55)
पक्ष कृष्ण
वार रविवार
नक्षत्र मूल
योग वज्र, सर्वार्थ सिद्धि योग
राहुकाल शाम 4.51 – शाम 6.18
सूर्योदय सुबह 6.57 – शाम 6.14
चंद्रोदय प्रात: 4.09 – दोपहर 1.19, 24 फरवरी
दिशा शूल पश्चिम
चंद्र राशि धनु
सूर्य राशि कुंभ

शुभ मुहूर्त, 23 फरवरी 2025 (Shubh Muhurat 23 February 2025)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.13 – दोपहर 12.58
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.28 – शाम 05.55
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त दोपहर 12.02 – दोपहर 1.42
निशिता काल मुहूर्त रात 12.07 – प्रात: 1.00, 24 फरवरी
पढ़ें  Aaj Ka Panchang 2 May 2025 : आज शंकराचार्य जयंती, जानें शुभ मुहूर्त का समय

23 फरवरी 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 12.35 – दोपहर 2.00
  • गुलिक काल – सुबह 6.53 – सुबह 8.19
  • आडल योग – सुबह 6.52 – शाम 6.42
  • भद्रा काल – सुबह 6.52 – दोपहर 1.55
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment